Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की अध्यक्षता में अफीम पर पूर्णतः पाबंदी लगाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया।
    Chatra News

    पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की अध्यक्षता में अफीम पर पूर्णतः पाबंदी लगाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले की ज्वलन्त समस्याओं में शामिल अफीम की तस्करी, खेती एंव उपयोग पर पूर्णतः पाबंदी लगाने को लेकर आज पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की अध्यक्षता में एक्शन प्लान तैयार किया गया। पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक में वन प्रमण्डल पदाधिकारी, उत्तरी एवं दक्षिणी, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, चतरा, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी शामिल हुए।इस उच्च स्तरीय बैठक में उक्त बैठक में निर्देश दिया गया कि बड़े तस्करों के विरूद्ध पी०आई०टी० एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत प्रस्ताव समर्पित करें, जिसमें उसके संपत्ति का भी सत्यापन कर विवरणी अंकित करें ताकि संपत्ति जप्ती की कार्रवाई की जा सकें। बैठक में निर्णय लिया गया कि अफीम की खेती से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक कर व्यक्तियों को जागरूक किया जाय। पूर्व के एन०डी०पी०एस० एक्ट के काण्डों में संलिप्त अभियुक्तों एवं वन विभाग के भूमि पर अतिक्रमण कर अफीम की खेती करने के संबंध में दर्ज मामलों की गॉववार सूची तैयार कर 47 एन०डी०पी०एस० एक्ट एवं द०प्र०स० की धारा 107 एवं 110 के तहत कार्रवाई किया जाय। पूर्व के वर्षों में अफीम की खेती किये जाने वाले स्थानों के जी०आर० को संधारित किया गयाहै, जिसका सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करें। सैटेलाईट इमेज एवं ड्रोन कैमरे के माध्यम से वर्तमान में अफीम की खेती हेतु वैसे स्थानों को जहाँ पर वन / जंगल झाड़ी की कटाई की गई है उन स्थानों को चिन्हित कर वन अधिनियम की धारा के तहत कड़ी कार्रवाई करें। मुखिया, सरपंच, चौकीदार, वनरक्षी, बीज भण्डार दूकानदार, गणमान्य व्यक्तियों एवं अन्य ग्राम अधिकारी को 47 एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत नोटिस निर्गत करने तथा 47 एन०डी०पी०एस० एक्ट के संबंध में अवगत कराएं की जैसे ही आपकी जानकारी में यह आए कि किसी भूमि पर अफीम पोस्ता, कैनेबिस के पौधे या कोका के पौधे की अवैध खेती की गई है तो उसकी सूचना अविलम्ब संबंधित थाना प्रभारी / पुलिस पदाधिकारी को या धारा 42 में उल्लेखित किसी विभाग के किसी अधिकारी को देंगे और सरकार के प्रत्येक ऐसे अधिकारी, पंच, सरपंच और अन्य ग्राम अधिकारी जो इसकी सूचना नहीं देंगे वह दंड के भागी होंगे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.