


चतरा : हंटरगंज स्थित राम नारायण मेमोरियल डिग्री कॉलेज में एनएसएस के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सह तृतीय प्रधानमंत्री लाला बहादुर शास्त्री की 119 वीं जयंती मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह एवं नेतृत्व एनएसएस पीओ डॉक्टर फहीम अहमद ने किया। इस मौके पर दोनो महान विभूतियों की चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।तत्पस्चत प्राचार्य ने महानता के पीछे उनलोगो की स्वतंत्रता संग्राम में कुर्बानियों पर व्यापक प्रकाश डाला और कहा कि अहिंसा परमो धर्म का रास्ता अपना कर अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाए। एनएसएस के स्वयंसेवक प्रिया कुमारी ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी की खातिर अंतरराष्ट्रीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय और चतरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आगमन हम सब के लिए गौरव की बात है।उस ने आगे कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ता पर चलते हुए हिंदुस्तान को अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।आज भी उनके ही बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत पर बल दिया।उसने आगे कहा कि असाधारण व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर शास्त्री की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। सारजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज के परिवेश में गांधी की प्रासंगिकता समाज के लिए बहुत अहम है।अहिंसा और सत्य से ही मानव जीवन में कल्याण संभव है। उनलोगों के उपदेशों पर अपने जीवन में अनुकरण करने पर बल दिया। आगे कहां गया कि आज हमारा समाज इन्हीं दो शब्दों से दूर होता जा रहा है जो बड़ी चिंता का विषय है।इसलिए महान लोगों की जयंती इस बात की तरफ इशारा करती है कि हमें अपने महान पुरुषों की बताए हुए पग पर चलने से ही उन लोगों के आत्माओं को शांति मिलेगी और तभी सच्ची श्रद्धांजलि कही जा सकती है। इस मौके पर कॉलेज के कर्मियों में शशिकांत केसरी अनिल कुमार सिंह उपेंद्र सिंह विक्की सिंह एवं छात्र छात्राओं में सोनू प्रजापति, मनीष कुमार ,अभिजीत, सागर ,अनुज कुमार, राजा कुमार दुबे, शुभम कुमार, मोहम्मद मोहसिन, पम्मी कुमारी, प्रीति कुमारी, अभिषेक कुमार के अतिरिक्त दर्जनों लोग उपस्थित थे।