Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सबका साथ व सबका प्रयास के मूलमंत्र से हो रहा हजारीबाग संसदीय क्षेत्र का विकास: जयंत सिन्हा
    Chatra News

    सबका साथ व सबका प्रयास के मूलमंत्र से हो रहा हजारीबाग संसदीय क्षेत्र का विकास: जयंत सिन्हा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हज़ारीबाग : ज्ञात हो कि सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा समय-समय पर डीएमएफटी व दिशा बैठकों के माध्यम से हज़ारीबाग व रामगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा करते रहते हैं। उनका प्रयास क्षेत्र में चल रहीं विकासशील परियोजनाओं की प्रगति को बढ़ावा देना है। साथ ही पारदर्शिता के साथ जनता के समक्ष उन्हें प्रस्तुत करना है। उन्होंने 15 सितंबर 2023 को रामगढ़ स्थित समाहरणालय में दिशा व डीएमएफटी बैठक में विभिन्न विकासशील परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    जयंत सिन्हा ने इन बैठकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पेंशन योजना, पेयजल व स्वच्छता, सामुदायिक केंद्र, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना समेत अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि हम रामगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को मज़बूत बना रहे हैं। यहाँ जिला खनिज मद के तहत मेडिकल स्टाफ्स की बहाली की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना का सर्वाधिक लोगों को लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए हर साधन दिए जा रहे हैं।
    रामगढ़ की सभी पंचायतों में खेल मैदान बनाए जाएंगे, जहाँ शौचालय व मूलभूत सुविधाएँ होंगी। उन्होंने इस दौरान मनरेगा के तहत तालाब निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यो के बारे में जानकारी लेकर निर्देश दिए। पेंशन योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को योग्य लाभुकों को जोड़कर उन्हें लाभान्वित करने को कहा है। इस बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा गया है।
    जयंत सिन्हा ने बैठक में ज़िले में स्मार्ट मीटर कनेक्शन लगाए जाने के कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रामगढ़ की 125 पंचायतों में सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। हर केंद्र के निर्माण में ₹1.5 करोड़ की लागत आएगी। क्षेत्र में हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिये युद्धस्तर पर काम जारी है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत योग्य लाभुकों को सोलर पंप का लाभ दिया जा रहा है।
    जयंत सिन्हा ने रामगढ़ में चल रहीं विकासशील योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी क्षेत्रों की प्रगति व हर वर्ग के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास व सबका प्रयास’ के मूलमंत्र से रामगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे यह सुनिश्चित किया जा रहा है। टीम रामगढ़ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु एकजुट होकर कार्यरत हैं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.