Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखण्ड विधान सभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षन समिति के द्वारा जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न। सभी योग्य लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से करें लाभान्वित
    Chatra News

    झारखण्ड विधान सभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षन समिति के द्वारा जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न। सभी योग्य लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से करें लाभान्वित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा :-झारखण्ड विधान सभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षन समिति की जिला स्तरीय बैठक चतरा परिसदन में माननीय विधायक गांडेय डाॅ0 सरफराज अहमद एवं समिति के सदस्य माननीय विधायक खिजरी श्री राजेश कच्छप द्वारा की गई। 

    बैठक में मुख्य रूप से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, नगर परिषद, कल्याण विभाग, सामिक सुरक्षा, समाज कल्याण समेत अन्य विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा के कार्यपालक अभियंता अविक अंबाला से विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं कि स्थिति की जानकारी ली गई। इसे लेकर अविक अंबाला द्वारा बताया गया कि हर घर नल योजना का कार्य प्रगति पर है जो 2024 तक पूर्ण कल लिया जायेगा। जल कि आपूर्ति 53 हजार हाउस होल्ड को सप्लाई दिया जा रहा है जो कि शत प्रतिशत लक्ष्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं मौके पर उन्होने कहा कि कार्य कर रहे संबंधित एजेंसी के संवेदक के बारे में भी कार्यपालक अभियंता से जानकारी लेते हुए संवेदका को कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग करते हुए शीघ्र निष्पादन करने को लेकर निर्देशित किया जाय। साथ ही उन्होने कहा कि जल महत्वपूर्ण है इसलिए हर घर नल जल योजना कार्य जल्द से जल्द शत प्रतिशत पूर्ण कराएं जिससे शत प्रतिशत हर घर तक जल की पहुंच हो और इसका लाभ आम लोगों को मिल सके। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चतरा अन्तर्गत जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाएं यथा प्री-मैट्रिक छात्रवृति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से लाभान्वित किए गए छात्र-छात्राओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी योग्य छात्र-छात्राओं को इस योजना से लाभान्वित करने का निदेश दिया गया।समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, किशोरियों के स्वास्थ्य एवं वैयक्तिक स्वच्छता के लिए सहायता एवं किशोरियों को अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है इसलिए सभी योग्य बच्चियों को इस योजना से लाभान्वित किया जाय। साथ ही उपस्थित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण करते हुए आम लोगों को योजनाओं से लाभान्ति किया जाय। झारखण्ड विधान सभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षन समिति के अध्यक्ष माननीय विधायक गांडेय डाॅ0 सरफराज अहमद एवं समिति के सदस्य माननीय विधायक खिजरी श्री राजेश कच्छप के चतरा परिसदन आगमन पर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने पौधा भेंट कर स्वागत किया।बैठक में उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधिर कुमार दास, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का समेत सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.