Chatra :-डाढा सचिवालय में मुखिया अमिता कच्छप की अध्यक्षता में सक्षम ग्राम पंचायत को लेकर बैठक किया गया। उप मुखिया मनिता देवी ने इस कार्यक्रम पर अपने विचार रखे। पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की योजना पर कार्य की शुरुवात हो रही है। इसको कैसे बेहतर करें इस पर मुखिया अमिता कच्छप ने सभी को प्रोत्साहित किया तथा बताया की यह कार्यक्रम पीरामल फाउंडेशन के द्वारा कराया जा रहा है इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, स्वच्छता, एवं युवा सशक्तिकरण के दिशा में कार्य किया जायेगा। जिला प्रशासन के नेतृत्व में व पीरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि दीपांशी निगम ने कार्यक्रम में अपने वक्तव्य के दौरान सक्षम ग्राम पंचायत की योजना को उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को विस्तार से बताया। पंचायत में अभिसरण और सहयोग के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने की पहल है। पंचायत में विद्यालयों, आंगनवाडी केन्द्रों को सुदृढ करने के साथ ही स्वच्छता तथा युवाओं के कौशल विकास तथा उनके लिए रोजगार के अवसरों के विकास योजना पर कैसे कार्य को और बेहतर ढंग से किया जाए पर बात चीत हुई। साथ ही उन्होंने बताया सक्षम ग्राम पंचायत जिले के 17 पंचायतों में काम किया जा रहा है। बैठक में कार्यक्रम को विस्तृत ढंग से जनप्रतिनिधियों को समझाया गया तथा चर्चा की गई की कैसे इस कार्यक्रम को आगे लेकर जाना है तथा किन माध्यमों से और बेहतर विकास कर सकते हैं। विकास के लिए सभी में विचारों का आदान प्रदान भी किया गया। बैठक में मुखिया अमिता कच्छप, उप-मुखिया मनिता देवी, पंचायत सचिव श्री ए के चौबे, रोजगार सेवक राजेश शर्मा, सोनू कुमार(वार्ड सदस्य), अनिल मिंज (समाजसेवी), रजनी कुमारी (वार्ड सदस्य), मीना उरांव (वार्ड सदस्य), रेजिना मिंज(वार्ड सदस्य), कैलाश राणा(वार्ड सदस्य),राम आशीष कुमार (वार्ड सदस्य),रोहनी देवी(वार्ड सदस्य), रजनी जी (जल सहिया), शिवराती (जलसहिया), संजय कुजूर(शिक्षक), सरिता (जलसहिया), रीता देवी(सेविका), साधना कुमारी (एएनएम) बांदी देवी (सहिया दीदी)आदि जल सहिया, आंगनवाड़ी सेविका, एएनएम, पंचायत स्वयंसेवक, वार्ड सदस्य, शिक्षक आदि तमाम जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
Related Posts
Add A Comment


