Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न। जिले में संचालित योजनाओं की हुई क्रमवार समीक्षा,दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश
    Chatra News

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न। जिले में संचालित योजनाओं की हुई क्रमवार समीक्षा,दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से वीर शहीद पोटो खेल विकास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, भीम राव अम्बेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, आपूर्ति विभाग अन्तर्गत संचालित योजना, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा द्वारा संचालित योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना समेत अन्य संचालित योजनाओं के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

    वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना

    वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध किए गए कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि इस योजना हेतु जिसका भूमि चिन्हित नहीं होने के कारण कार्य लंबित है यथा शीघ्र भूमि चिन्हित करते हुए कार्य प्रारंभ करें। जहां जहां वीर शहीद पोटो हो खेल विकास पूर्ण हो चुका है वहां चेंजिंग रूम बनाना सुनिश्चित करें।

    मनरेगा

    मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी कार्यों का जीयो टैगिंग हो और यह सुनिश्चित किया जाय कि जिले के प्रत्येक पंचायतों में 05 मनरेगा योजना संचालित हो।

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से प्रखण्डवार लाभान्वित सभी लाभुकों की समीक्षा करते हुए निदेशित किया गया कि इस योजना के तहत अभी तक लंबित आवास के कार्य को पूर्ण नहीं किया गया है उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। वहीं उक्त मौके पर वैसे प्रखण्ड सिमरिया, कान्हाचट्टी, हंटरगंज एवं चतरा जिनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में लक्ष्य के विरूद्ध बेहतर कार्यशैली नहीं दिखाई गई है उस पर उपायुक्त ने नराजगी जताते हुए कहा कार्यशैली में सुधार लाते हुए लक्ष्य को ससमय पूर्ण करें। साथ ही निदेशित किया कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम लोगों को जागरूक भी करें।

    बिरसा सिंचाई कूप संवर्घन योजना

    बिरसा सिंचाई कूप संवर्घन योजना अन्तर्गत किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए आगामी शनिवार तक लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया।

    आंगनबाड़ी केन्द्र

    आंगनबाड़ी केन्द्र के मरम्मती कार्य एवं नये आंगनबाड़ी केन्द्र की जानकारी लेते हुए उन्होने निदेश दिया कि प्राक्कलन संबंधित सभी दस्तावेजों को ससमय उपलब्ध करायेंगे।पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा द्वारा संचालित स्वच्छत भारत मिशन के तहत  किए जा रहे कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि ओडीएफ प्लस में जो जिले का रैकिंग है वह शोभनीय नहीं है इसमे यथाशीघ्र सुधार लाये। पूर्व की बैठक में उपायुक्त द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा के कार्यपालक अभियंता अविक अंबाला को पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो और आम जनों को पेयजल से संबंधित समस्या न हो इसे लेकर पंचायत स्तर, ग्राम स्तर के प्रतिनिधियों से खराब पड़े चापानल की सुची उपलब्ध कर मरम्मती करने का निदेश दिया गया था। इसे लेकर आज उन्होने किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य में किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नही कि जायेगी। इसका निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें। समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति के प्रगति प्रतिवेदन की क्रमवार समीक्षा करते हुए कहा कि शावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना हेतु राज्य से जो भी लक्ष्य प्राप्त हुए है उसे शत प्रतिशत योग्य किशोरियों/बालिकाओं को लाभान्वित करते हुए पूर्ण करें। क्षेत्र में कार्य कर रहे सेविका/सहिया के प्रगति प्रतिवेदन का समीक्षा करने का निदेश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही कहा कि सेविका/सहिया के उपस्थिति पंजी का समय समय पर पर्यवेक्षण करें। वैसे आंगनबाड़ी केन्द्र जिसका मरम्मती व निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है उसे जल्द से जल्द संबंधित को हैंडओवर किया जाय। सामाजिक सुरक्षा से सभी संचालित योजनाओं के समीक्षा कर निदेशित किया कि जो भी लंबित आवेदन है उसे जांचोपरांत नियमानुसार शीघ्र निष्पादन किया जाय और जिले के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दिव्यांग सर्टिफिकेट हेतु विशेष कैंप लगाने का भी निदेश दिया  गया । सर्वजन पेंशन योजना के अन्तर्गत जितने भी लाभार्थी है उनका भौतिक सत्यापन करने का निदेश दिया। एचआईवी के बढ़ते मामले को देखते हुए निदेशित किया कि इस पर नियंत्रण लगाने हेतु सघन प्रचार-प्रसार किया जाय। जिले को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी चतरा को अंचल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस निर्गत करने का निदेश दिया गया। साथ ही कहा कि किसी भी परिस्थति में शहर में अतिक्रमण न हो इसका खास ख्याल रखा जाय। अनुमण्डल लाईब्रेरी में चल रहे इग्रंथालय कार्य, पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाएं, तमासिन जल प्रपात में पर्यटकों के लिए पेजयल की उपलब्धता सुनिश्चित करने समेत दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता

    July 25, 2026

    Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त

    July 25, 2026

    ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.