Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » दुर्गा पूजा में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध,सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य
    Chatra News

    दुर्गा पूजा में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध,सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को चतरा सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने की जबकि संचालन सदर बीडीओ सह सीओ मनोज कुमार गोप ने किया। बैठक में अधिकारियों ने पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सरकारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया बैठक में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर अनिल उरांव सहित जनप्रतिनिधि विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष समिति के सदस्य और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए पूजा समितियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी जिम्मेदारी निभानी होगी।

    सुरक्षा के लिए पंडालों में सीसीटीवी जरूरी

    अधिकारियों ने सरकारी दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को अनिवार्य बताया। इससे पूजा स्थलों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। पूजा समितियों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति गंभीर रहने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूजा पंडालों में दर्शन के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखना आवश्यक है, ताकि किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

    डीजे और भड़काऊ गानों पर पूर्ण प्रतिबंध

    बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही भड़काऊ अश्लील अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गाने नहीं बजाने की हिदायत दी गई। पूजा समितियों से नियमों का पालन सुनिश्चित करने और उल्लंघन की स्थिति से बचने की अपील की गई अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य आस्था, शांति और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। ऐसे में किसी भी तरह की गतिविधि से बचना चाहिए, जिससे दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत न हों और क्षेत्र का माहौल न बिगड़े। सभी पूजा समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई।

    समय पर करें मूर्ति विसर्जन, सोशल मीडिया पर रखें नजर

    बैठक में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन के दौरान भी अनुशासन सुरक्षा और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही से बचते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाए सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भी अधिकारियों ने लोगों को सतर्क किया। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री पोस्ट या साझा न करे जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों अथवा सामाजिक तनाव पैदा हो आम नागरिकों से भी आग्रह किया गया कि वे भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास करने या उन्हें आगे बढ़ाने के बजाय जिम्मेदारी का परिचय दें अधिकारियों ने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। जनप्रतिनिधियों पूजा समितियों और प्रबुद्ध नागरिकों से इसमें सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। बैठक में सभी से आपसी भाईचारे सद्भाव और पारस्परिक सहयोग के साथ दुर्गा पूजा मनाने का आह्वान किया गया ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मवेशी को टक्कर मार कर भाग रही पिकअप पकड़या , 950 लीटर शराब बरामद

    October 9, 2026

    दुर्गा पूजा को लेकर राजपुर थाने में शांति समिति की बैठकपूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    October 8, 2026

    डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदित

    October 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • दुर्गा पूजा में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध,सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य October 9, 2026
    • मवेशी को टक्कर मार कर भाग रही पिकअप पकड़या , 950 लीटर शराब बरामद October 9, 2026
    • दुर्गा पूजा को लेकर राजपुर थाने में शांति समिति की बैठकपूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई October 8, 2026
    • डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदित October 8, 2026
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन पर JLKM का प्रखंड कमिटी विस्तार कार्यक्रम स्थगित13 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम, प्रखंड अध्यक्ष सिकेंद्र खरवार ने दी जानकारी October 8, 2026
    • जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने पंचायतवार चल रहे विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, प्रपत्र-6 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश October 7, 2026
    • मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, पूर्व में खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं हुआ समाधानजलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जमा रहता है पानी, राहगीरों व वाहन चालकों को हो रही परेशानी October 7, 2026
    • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश October 7, 2026
    • सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए सांसद कालीचरण सिंह, बोले- विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी युवा शक्ति October 7, 2026
    • रात्रि मैच में हजारों की भीड़, कोयला वाहनों पर नो-एंट्री की मांगमुरवे में 8 से 10 अक्टूबर तक होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, JLKM नेता गुलाम ने कहा- हादसा हुआ तो जिम्मेदार होगा प्रशासन October 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.