Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » दुर्गा पूजा को लेकर राजपुर थाने में शांति समिति की बैठकपूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
    Chatra News

    दुर्गा पूजा को लेकर राजपुर थाने में शांति समिति की बैठकपूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कान्हाचट्टी (चतरा)। आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी (सीओ) मनोज गोप ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने किया। बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी।
    बैठक में प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते की व्यवस्था की जाये, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। पूजा समिति के सदस्यों को पहनना होगा पहचान पत्र,बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पूजा समिति के सभी सदस्य पहचान पत्र अथवा बैज पहनकर ही व्यवस्था में सहयोग करें। इससे भीड़ के बीच समिति के सदस्यों की पहचान आसानी से हो सकेगी और जरूरत पड़ने पर प्रशासन एवं पुलिस को सहयोग प्राप्त होगा। पंडाल एवं आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी। अफवाह फैलाने वालों पर होगी करवाई
    थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सूचना फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने पूजा समितियों एवं आम लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जानकारी प्रशासन या पुलिस से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भी जिम्मेदारी है। सभी पूजा समितियां प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
    सौहार्द के साथ पूजा मनाने की अपील
    सीओ मनोज गोप ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनायें। उन्होंने पूजा समितियों से भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। प्रशासन की ओर से भी पूजा के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया। बैठक में एएसआई गौकरण सिंह, प्रमुख इंदु कुमारी, बाकचूमा पंचायत की मुखिया बद्री दांगी, संतोष वर्मा, शंभू पासवान, दिलीप सिंह, विनोद सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। बैठक के अंत में सभी लोगों ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदित

    October 8, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन पर JLKM का प्रखंड कमिटी विस्तार कार्यक्रम स्थगित13 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम, प्रखंड अध्यक्ष सिकेंद्र खरवार ने दी जानकारी

    October 8, 2026

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने पंचायतवार चल रहे विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, प्रपत्र-6 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

    October 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • दुर्गा पूजा को लेकर राजपुर थाने में शांति समिति की बैठकपूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई October 8, 2026
    • डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदित October 8, 2026
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन पर JLKM का प्रखंड कमिटी विस्तार कार्यक्रम स्थगित13 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम, प्रखंड अध्यक्ष सिकेंद्र खरवार ने दी जानकारी October 8, 2026
    • जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने पंचायतवार चल रहे विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, प्रपत्र-6 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश October 7, 2026
    • मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, पूर्व में खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं हुआ समाधानजलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जमा रहता है पानी, राहगीरों व वाहन चालकों को हो रही परेशानी October 7, 2026
    • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश October 7, 2026
    • सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए सांसद कालीचरण सिंह, बोले- विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी युवा शक्ति October 7, 2026
    • रात्रि मैच में हजारों की भीड़, कोयला वाहनों पर नो-एंट्री की मांगमुरवे में 8 से 10 अक्टूबर तक होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, JLKM नेता गुलाम ने कहा- हादसा हुआ तो जिम्मेदार होगा प्रशासन October 7, 2026
    • स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, तीन साल से गर्भवती महिलाओं को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि October 7, 2026
    • 8 अक्टूबर को होगा JLKM कान्हाचट्टी प्रखंड कमिटी का विस्तारसायल बगीचा मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम, प्रखंड की 10 पंचायतों के कार्यकर्ताओं व समर्थकों को किया गया आमंत्रित October 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.