Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा
    Ranchi News

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 20, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मानसून के दौरान फैलने वाली संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को तत्काल प्रभाव से हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य के किसी भी जिले में इलाज में लापरवाही, दवाओं की कमी, स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति अथवा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जनता की सेवा के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करे।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बरसात का मौसम मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों का सबसे संवेदनशील समय होता है। इस दौरान मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, हैजा (कॉलेरा), डायरिया, तीव्र जठरांत्र संक्रमण (Acute Gastroenteritis), टाइफाइड, वायरल फीवर, लेप्टोस्पायरोसिस, स्क्रब टाइफस, जापानी इंसेफेलाइटिस (जहां लागू हो), सर्पदंश (Snake Bite) जैसी बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं। इसलिए सभी जिलों को पहले से पूरी तैयारी के साथ कार्य करना होगा ताकि किसी भी मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े।

    उन्होंने निर्देश दिया कि सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान 24×7 पूरी क्षमता के साथ संचालित रहें। प्रत्येक अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में मासूम बच्चे बुखार, डायरिया, निमोनिया, वायरल संक्रमण, मलेरिया तथा अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचते हैं। इसलिए सभी अस्पताल प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बाल रोग वार्ड (Pediatric Ward), एसएनसीयू (SNCU), एनबीएसयू (NBSU) तथा आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहें। बच्चों के उपचार के लिए आवश्यक सभी दवाइयां, ORS, जिंक, एंटीबायोटिक्स, एंटीपायरेटिक्स, नेबुलाइजेशन की दवाइयां, ऑक्सीजन, आवश्यक वैक्सीन एवं अन्य जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त भंडारण हर समय उपलब्ध रहे। यदि किसी अस्पताल में दवाइयों, उपकरणों, डॉक्टरों या अन्य संसाधनों की कोई कमी हो तो संबंधित सिविल सर्जन बिना देर किए मुझे तत्काल अवगत कराएं। सरकार हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चे को समय पर बेहतर इलाज मिले और वह पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।

    उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि अस्पतालों में निम्न आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त भंडारण हर हाल में उपलब्ध रहे—

    – ORS एवं जिंक टैबलेट

    – पैरासिटामोल

    – आवश्यक एंटीबायोटिक्स

    – एंटी-मलेरियल दवाएं

    – डेंगू एवं मलेरिया जांच किट

    – रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (RDT) किट

    – इंट्रावेनस फ्लूड (Normal Saline, Ringer Lactate, DNS)

    – एंटी-स्नेक वेनम (ASV)

    – जीवनरक्षक इंजेक्शन एवं आपातकालीन दवाएं

    – ऑक्सीजन, आवश्यक उपकरण एवं सभी आवश्यक वैक्सीन

    उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा गंभीर मरीजों की विशेष निगरानी की जाए। यदि किसी अस्पताल में मरीज का समुचित उपचार संभव नहीं हो तो उसे बिना विलंब उच्च संस्थान में रेफर किया जाए तथा परिजनों को पूरी जानकारी देकर विश्वास में लिया जाए।

    स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा,

    “मैंने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि बरसात के इस बीमारी वाले मौसम को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ संभालें। हमारा उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि हर मरीज को स्वस्थ करके सुरक्षित उसके घर भेजना है। समय पर जांच, त्वरित उपचार, बेहतर रेफरल व्यवस्था और मानवीय व्यवहार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

    उन्होंने कहा कि राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा हर परिस्थिति में निर्बाध रूप से संचालित रहे। जब तक नई एजेंसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक सभी सिविल सर्जन सरकारी एम्बुलेंस सेवाओं की सीधे निगरानी करेंगे ताकि किसी भी मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने में कोई परेशानी न हो।

    मलेरिया प्रभावित जिलों में फॉगिंग, इनडोर रेजिडुअल स्प्रे (IRS), मच्छरदानी वितरण, लार्वा नियंत्रण, स्वच्छता अभियान तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम बड़े पैमाने पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षित पेयजल, क्लोरीनेशन तथा स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

    डॉ. इरफान अंसारी ने कहा,

    हम बदनामी से नहीं डरते, हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ा है और यह विश्वास हमारे डॉक्टरों, नर्सों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत का परिणाम है। मैं स्वयं प्रतिदिन सुबह सभी जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करता हूँ। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बरसात के इस चुनौतीपूर्ण मौसम में हम हर बीमारी और हर चुनौती का मजबूती से मुकाबला करेंगे। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरी संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करें। यदि किसी भी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने, चिकित्सकों या स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है तो उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को दें। मरीजों की सुरक्षा और बेहतर उपचार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार का एकमात्र उद्देश्य है कि बरसात के इस संवेदनशील मौसम में प्रत्येक नागरिक को समय पर जांच, गुणवत्तापूर्ण उपचार, पर्याप्त दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों तथा हर मरीज स्वस्थ होकर सुरक्षित अपने घर लौटे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026

    Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई

    July 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट! July 21, 2026
    • Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग July 21, 2026
    • Chatra News : लावलौंग-पांकी सड़क को लेकर अब आंदोलन की राह पर ग्रामीण,हजारों की संख्या में होगी बैठक July 21, 2026
    • Chatra News : राजपुर पंचायत में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, वैकल्पिक नाली निर्माण की मांग July 20, 2026
    • खबर का असर: चार दिनों में ही ठीक हुआ खराब चापाकल, ग्रामीणों को मिली राहत July 20, 2026
    • बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा July 20, 2026
    • चतरा पुलिस को बड़ी सफलता, टीएसपीसी का वांछित उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार,लावालौंग थाना क्षेत्र के मधंनिया इलाके से हुई गिरफ्तारी July 20, 2026
    • Chatra News : इटखोरी में 60 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, उड़ीसा के गुलगुलिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार July 19, 2026
    • भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद July 19, 2026
    • Chatra News : बैंक ऑफ इंडिया ने किसान दिवस पर आयोजित किया भव्य कार्यक्रम,किसानों के बीच लगभग छह करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृति पत्र वितरित July 18, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.