
लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी लावालौंग मंडल द्वारा यज्ञशाला परिसर में भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पुण्यतिथि पर मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू के अध्यक्षता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया ।
कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचार को स्मरण किया राष्ट्र प्रथम राजनीति बाद में यह प्रण के साथ उन्होंने राष्ट्र की एकता अखंडता और आत्मसम्मान के लिए अपना सब कुछ न्योच्छावर कर दिया। उनका नारा था एक विधान एक निशान एक प्रधान। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल महामंत्री, भाजयुमो अध्यक्ष विवेक केशरी भाजयुमो महामंत्री अनिल सिंह भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल विश्वकर्मा प्रमोद साहू अशोक यादव निर्मल भारती रामजीत गंझु एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
रिपोर्टर मो0 साजिद
