Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » ​chatra News : नल-जल योजना का दम तोड़ता सिस्टम: प्यास बुझाने के बजाय खुद ‘प्यासे’ खड़े हैं जलमीनार
    Chatra News

    ​chatra News : नल-जल योजना का दम तोड़ता सिस्टम: प्यास बुझाने के बजाय खुद ‘प्यासे’ खड़े हैं जलमीनार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत हेडुम, मान्धनिया, कटिया, कोलकोले कई गांव में सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नल-जल योजना’ सफेद हाथी साबित हो रही है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस योजना के शुरू होने से उन्हें घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा, लेकिन हकीकत इसके उलट है। आज स्थिति यह है कि करोड़ों की लागत से बने जलमीनार शो-पीस बनकर रह गए हैं और ग्रामीण भीषण गर्मी के दस्तक देते ही नदी-नालों का दूषित पानी पीने को विवश हैं। घटिया सामग्री और पुरानी बोरिंग का खेल,ग्रामीणों ने संवेदक (ठेकेदार) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि योजना के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता बरती गई है। ग्रामीणों के अनुसार:
    ​जलमीनार में बेहद निम्न स्तर की मोटर और पाइप का इस्तेमाल किया गया है, जो चालू होने के कुछ ही दिनों बाद खराब हो गए। नया बोरिंग करने के बजाय, संवेदक ने मुनाफे के चक्कर में पुराने चापाकल बोरिंग में ही सिस्टम को सेट कर दिया, जिससे पानी का दबाव और उपलब्धता दोनों ही प्रभावित हुई। ​बीमारियों को न्योता देता दूषित पानी स्वच्छ जल न मिलने के कारण इन गांवों की एक बड़ी आबादी नदी और नालों के गड्ढों (चुंआ) से पानी भरने को मजबूर है। दूषित पानी के सेवन से ग्रामीणों में जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की योजना कागजों पर तो सफल दिखती है, लेकिन धरातल पर जनता आज भी अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है।
    ​प्रशासन से जांच की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही, दोषी संवेदक पर कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल की जाए ताकि लोगों को इस नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हनुमान जन्मोत्सव पर BK+2 हाई स्कूल मैदान कान्हाचट्टी में भव्य आयोजन

    April 2, 2026

    Chatra News : प्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पलामू के तस्करों से 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

    April 2, 2026

    Chatra News : 4 अप्रैल को 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

    April 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हनुमान जन्मोत्सव पर BK+2 हाई स्कूल मैदान कान्हाचट्टी में भव्य आयोजन April 2, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पलामू के तस्करों से 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार! April 2, 2026
    • ​chatra News : नल-जल योजना का दम तोड़ता सिस्टम: प्यास बुझाने के बजाय खुद ‘प्यासे’ खड़े हैं जलमीनार April 2, 2026
    • Ranchi News : देर रात डेलीमार्केट में 19 साल के लाल ने लोडेड देसी कट्टा लहराना पड़ा महगा पुलिस ने घेरा कर किया गिरफ्तार ! April 1, 2026
    • Ranchi News : रांची में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ चेन लुटेरे से लेकर गैस चोर तक, तीन गिरफ्तार ! April 1, 2026
    • Ranchi News : अंबा प्रसाद ने राज्यपाल मिलकर विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय युवती के साथ हुए मामले को लेकर सीबीआई जांच का मांग किया April 1, 2026
    • Hazaribagh News हजारीबाग-चतरा में बौद्ध संस्थान की मांग तेज, संजय मेहता ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव April 1, 2026
    • Chatra News : 4 अप्रैल को 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी April 1, 2026
    • Chatra News नशे की लत और परिजनों की डांट ने ली जान; इटखोरी में स्कूल के पास पेड़ से झूलता मिला युवक का शव! April 1, 2026
    • Chatra News : बकोइया में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश March 31, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.