Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra Newsउप प्रमुख महमूद खान की पहल लाई रंग,खैवा बंदारू जलप्रपात को पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में बढ़े कदम
    Chatra News

    Chatra Newsउप प्रमुख महमूद खान की पहल लाई रंग,खैवा बंदारू जलप्रपात को पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में बढ़े कदम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कटिया पंचायत स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर खैवा बंदारू जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है।इसके लिए उप प्रमुख महमूद खान ने चतरा उपायुक्त को बुके देकर आभार व्यक्त किया है। जिला प्रशासन का यह पहल प्रखंड के उप प्रमुख महमूद खान के प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।उनके लगातार प्रयास और पहल के बाद प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण स्थल को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है।
    दरअसल,खैवा बंदारू जलप्रपात लंबे समय से अपनी मनमोहक प्राकृतिक छटा और शांत वातावरण के कारण स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है,लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण यह स्थान अब तक व्यापक स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो पाया था।इसी को देखते हुए उप प्रमुख महमूद खान ने इस दिशा में पहल करते हुए प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। इस विषय को लेकर विगत 31 दिसंबर को उप प्रमुख महमूद खान ने चतरा की उपायुक्त कृति श्री से मुलाकात कर उन्हें खैवा बंदारू जलप्रपात की तस्वीर भेंट की थी।इस दौरान उन्होंने जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता, इसकी भौगोलिक विशेषताओं तथा यहां पर्यटन विकास की संभावनाओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया था।उनकी बातों और प्रस्तुत किए गए तथ्यों से प्रभावित होकर उपायुक्त में इस स्थल के प्रति उत्सुकता जगी।
    इसके बाद उपायुक्त कृति श्री ने पहल करते हुए खैवा बंदारू जलप्रपात का स्थल निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां की भौगोलिक स्थिति और पर्यटकों की संभावित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास की जरूरत पर जोर दिया।साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को रेलिंग,सीढ़ियां,विश्राम स्थल, भवन निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए।उप प्रमुख महमूद खान की इस सराहनीय पहल से प्रखंड क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि खैवा बंदारू जलप्रपात को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाता है तो यह न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना सकता है।
    ग्रामीणों का मानना है कि यहां पर्यटन के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।होटल,दुकान, परिवहन और अन्य छोटे-बड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और उप प्रमुख महमूद खान के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही खैवा बंदारू जलप्रपात को आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित कर एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।इससे क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचेंगे।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास

    May 7, 2026

    Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान!

    May 7, 2026

    Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल

    May 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित। May 7, 2026
    • Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास May 7, 2026
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    • Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल May 7, 2026
    • Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर May 7, 2026
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.