Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक में रांची में आयोजित सम्मलेन को सफल बनाने का निर्णय,500 वाहनों के काफिले के साथ रविवार को रांची जाएंगे क्षत्रिय समाज के लोग
    Chatra News

    Chatra News : क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक में रांची में आयोजित सम्मलेन को सफल बनाने का निर्णय,500 वाहनों के काफिले के साथ रविवार को रांची जाएंगे क्षत्रिय समाज के लोग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : क्षत्रिय गौरव एकता मंच के बैनर तले शनिवार को जतराहीबाग में क्षत्रिय समाज के लोगों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के जिला संयोजक अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में 15 मार्च रविवार को रांची में आयोजित क्षत्रिय सम्मेलन को भव्य व सफल बनाने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में चतरा जिले से क्षत्रिय समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया। रांची के सम्मेलन में चतरा जिले से 500 छोटे बड़े वाहनों से पहुंच कर चतरा जिले की दमदार उपस्थिति दर्ज कराने की सहमति बनी। मंच के चतरा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोग सभी मामले में सक्षम हैं। समाज के लोग समाज की एकता व अखंडता को प्रदर्शित करने के लिए 15 मार्च को एक दिन का समय निकालें और रांची में अपनी एकता का परिचय दें। उन्होंने रांची प्रस्थान के लिए सुबह 7 से 8 बजे के बीच सभी लोगों को अपने अपने वाहनों के साथ जतराहीबाग में पहुंचने की अपील की गई है। यहां से एक साथ वाहनों के काफिले के साथ रांची के लिए रवाना होंगे।

    राजनीतिक व सामाजिक भागिदारी के लिए एकजुटता जरुरी

    क्षत्रिय गौरव एकता मंच के जिला संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में क्षत्रिय समाज को समाजिक, आर्थिक व राजनीति क्षेत्रों में अपनी भागिदारी के लिए एकजुट होना आवश्यक हो गया है। क्षत्रिय समाज हमेशा से प्रतिनिधित्व करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इसके लिए वर्तमान समय में समाज को संगठित होने की आवश्यकता पुरे देश में महसूस की जा रही है। इसी निमित्त झारखंड में भी 15 मार्च को रांची में क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जहां राज्य के सभी जिलों से क्षत्रिय समाज के लोग अपनी एकता का प्रदर्शन करेंगे। बैठक में क्षत्रिय समाज के प्रदीप कुमार सिंह, विनय सिंह, रामबिलास सिंह, पारसनाथ सिंह, शिवबालक सिंह, अनिल सिंह, शुभम सिंह, भीम सिंह, संजय सिंह, सूर्यकांत कमल, गौतम सिंह, रुपेश कुमार सिंह सहित क्षत्रिय समाज के अन्य कई लोग उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास

    May 7, 2026

    Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान!

    May 7, 2026

    Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल

    May 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित। May 7, 2026
    • Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास May 7, 2026
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    • Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल May 7, 2026
    • Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर May 7, 2026
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.