Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News :सांगरी  घाटी में कोहराम! कंटेनर पलटने से टकराए आधा दर्जन हाइवा; एक की मौत, चतरा-गया मार्ग घंटों से जाम।
    Chatra News

    Chatra News :सांगरी  घाटी में कोहराम! कंटेनर पलटने से टकराए आधा दर्जन हाइवा; एक की मौत, चतरा-गया मार्ग घंटों से जाम।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। झारखंड के चतरा जिले की संघरी घाटी आज सुबह रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। जोरी थाना क्षेत्र स्थित इस खतरनाक घाटी में शुक्रवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित कंटेनर क्या पलटा, पीछे से आ रहे आधा दर्जन हाइवा ट्रक ताश के पत्तों की तरह एक-दूसरे से भिड़ गए। इस भीषण श्रृंखलाबद्ध दुर्घटना ने एक व्यक्ति की जान ले ली और चतरा-गया मुख्य मार्ग पर किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया। लेकिन अब यह मामला सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं है, इसकी गूंज अब झारखंड विधानसभा के सदन में सुनाई देगी।घटना शुक्रवार सुबह की है, जब संघरी घाटी के एक अंधे मोड़ पर कंटेनर असंतुलित होकर पलट गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि पीछे से आ रहे भारी वाहनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जिसका शव फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। हादसे के तुरंत बाद चतरा-गया मुख्य मार्ग पर चक्का जाम हो गया। यात्रियों से भरी बसें, एम्बुलेंस और छोटी गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं। जोरी थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया है, लेकिन घाटी की भौगोलिक स्थिति के कारण यातायात बहाल करने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

    *राजनीतिक हस्तक्षेप: जनार्दन पासवान ने लिया संज्ञान, आज विधानसभा में संघरी घाटी का उठाएंगे मुद्दा..*

    संघरी घाटी में आए दिन होने वाली इन मौतों पर अब लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यह घाटी ‘किलर जोन’ बन गई है। विधायक पासवान आज विधानसभा के सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे और सरकार से मांग करेंगे कि घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, मोड़ को चौड़ा किया जाए और भारी वाहनों की गति पर लगाम लगाने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं।स्थानीय लोगों का आक्रोश चरम पर है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाएगा, निर्दोषों की जान ऐसे ही जाती रहेगी। अब देखना होगा कि विधायक की पहल के बाद क्या संघरी घाटी का यह ‘खूनी’ मोड़ सुरक्षित हो पाता है या नहीं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : लंबे समय से फरार चल रहे मनोहर गंझु के समर्थक कुलदीप गंझु गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    Chatra News : खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत

    August 11, 2026

    चतरा में भी दिखा झारखंड बंद का असर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध।

    August 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Crime News : लंबे समय से फरार चल रहे मनोहर गंझु के समर्थक कुलदीप गंझु गिरफ्तार, भेजा गया जेल August 11, 2026
    • Chatra News : खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत August 11, 2026
    • चतरा में भी दिखा झारखंड बंद का असर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध। August 11, 2026
    • भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब August 9, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी August 9, 2026
    • Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी August 8, 2026
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.