
Chatra : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन चिन्हों का आवंटन किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी वैध प्रत्याशियों को गैर-दलीय आधार पर निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
*अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें निम्नानुसार निर्वाचन चिन्ह आवंटित किए गए हैं—*
अताउर रहमान – एयरकंडीशनर
अभिषेक कुमार – छड़ी
अमन कुमार – चूड़ियाँ
मो० आशिक – बैटरी टॉर्च
मो० इरफान आलम – बेंच
जमुना प्रसाद – बिस्कुट
मो० तनवीर अख्तर – बक्सा
मो० तौफीक आलम – ईंटें
दिनेश कुमार – बाल्टी
पप्पू कुमार यादव – कैमरा
मो० बशीर नेजामुद्दीन – कारपेट
विरेंद्र दास – सीसीटीवी कैमरा
राजवीर – चपाती रोलर
राजेश कुमार – चिमनी
राजेश कुमार रौशन – नारियल फार्म
लक्ष्मी प्रसाद शुक्ला – कम्प्यूटर माउस
विद्या सागर आर्य – घन
शंकर प्रसाद – हीरा
संजय कुमार – डोली
संजय कुमार जायसवाल – ड्रिल मशीन
सुदेश कुमार – बिजली का खंभा
हिमांशु कुमार – बाँसुरी
निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन नियमों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद क्षेत्र में मतदान 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संपन्न कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। प्रशासन द्वारा आम मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
