
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के चोरट स्थित झारखंड आवासीय विद्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) मनोज गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुनील प्रकाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में डूब गया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम गरिमामय बना। अंत में, सभी अतिथियों ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संवाददाता: नितेश कुमार सिंह
