Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » खुले आसमान में कांपता वृद्ध दंपत्ति, सुतली की बोरी में सिमटी जिंदगी,आज भी सरकारी योजनाओं से कोशो दूर, बुजुर्ग के लिए पूस की रात बन रही जीवन दुखदाई
    Chatra News

    खुले आसमान में कांपता वृद्ध दंपत्ति, सुतली की बोरी में सिमटी जिंदगी,आज भी सरकारी योजनाओं से कोशो दूर, बुजुर्ग के लिए पूस की रात बन रही जीवन दुखदाई

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालॉंग प्रखण्ड में आज भी विकास के नाम से मुँह चिढ़ाती नजर आ रही है. सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को आईना दिखाती एक मार्मिक तस्वीर लावालौंग प्रखंड के बरहेद गांव से सामने आई है। 80 वर्ष से अधिक उम्र पार कर  वृद्ध दंपत्ति दुलारचंद गंझू और उनकी पत्नी बतिया देवी खुले आसमान के नीचे झोपड़ी बनाकर सुतली की बोरी ओढ़कर तथा लकड़ी को जलाकर पूस की कड़ाके की ठंड काटने को मजबूर हैं। घने कोहरे और शीतलहर के बीच यह बुजुर्ग दंपत्ति हर रात ठंड से जूझ रहा है। इनके पास न सही से रहने को पक्का आवास है, न गर्म कपड़े, वृद्धावस्था में पेंशन नही किसी अन्य सरकारी जनकल्याणकारी योजना का लाभ नहीं। जीवन के इस पड़ाव पर, जब सहारे की सबसे अधिक जरूरत होती है, तब यह दंपत्ति प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार नजर आता है। दुलारचंद गंझू बताते हैं कि उनका न कोई संतान नहीं है,जो बुढ़ापे में सहारा बन सके।गुजर-बसर का भी कोई स्थायी रुप से कोई साधन नहीं दिन किसी तरह बीत जाता है, लेकिन रातें ठंड, डर और असहायता के बीच भारी पड़ जाती हैं। सुतली की बोरी ही इनके लिए कंबल और सुरक्षा कवच दोनों बन चुकी है।चिंताजनक तथ्य यह है कि क्षेत्र के कई गांवों में कंबल वितरण किया गया, लेकिन बरहेद गांव के इस वृद्ध दंपत्ति तक कोई सहायता नहीं पहुंची। न किसी जनप्रतिनिधि की नजर पड़ी और न ही प्रशासन ने इनकी सुध ली।यह मामला केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। सवाल यह है कि जब योजनाएं कागजों में मौजूद हैं, तो फिर ऐसे असहाय और जरूरतमंद लोग उनसे वंचित क्यों रह जाते हैं। अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन इस वृद्ध दंपत्ति तक मदद पहुंचाता है या पूस की ठंड के साथ उनकी अनदेखी भी यूं ही जारी रहती है।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल

    February 3, 2026

    चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप

    February 3, 2026

    Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार!

    February 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.