
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी की शानदार मिसाल पेश करते हुए पत्रकार नितेश सिंह ने बिरहोर समुदाय के गरीब-असहाय परिवारों के बीच कंबल वितरित किए। ठंड की तीव्र लहरों के बीच यह नेक पहल जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुई।नितेश सिंह ने कहा, “समाज के वंचित वर्गों की सहायता हमारा सामूहिक दायित्व है। आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रखेंगे।” कंबल पाकर बिरहोर परिवारों के चेहरों पर खुशी की चमक देखने लायक थी।स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और समुदाय के लोग उपस्थित होकर इस पहल की जमकर सराहना की। इसे प्रेरणादायी बताते हुए सबने एकजुट होकर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।
कान्हाचट्टी से नितेश कुमार सिंह
