
चतरा शहर के लाइन मोहल्ला निवासी समाजसेवी स्वर्गीय विजय साहू की 19वीं पुण्यतिथि 27 दिसंबर को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। माल्यधाम में आयोजित श्रद्धांजलि एवं शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
नक्सली क्रूरता का शिकार बने समाजसेवी
वर्ष 2006 में नक्सलियों ने स्वर्गीय विजय साहू की गोली मारकर क्रूर हत्या कर दी थी। चतरा में लोकप्रिय और जमीनी समाजसेवक के रूप में विख्यात विजय साहू गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने लंबे समय तक निशुल्क ट्यूशन के जरिए छात्रों को शिक्षा दी और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले वे सभी के प्रेरणास्रोत बने। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने को मित्र के साथ ठेकेदारी शुरू की, उसी दौरान उग्रवादियों ने यह दर्दनाक घटना अंजाम दी।
नेताओं का भावुक संदेश
इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि स्वर्गीय विजय साहू संयुक्त बिहार काल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के लिए सक्रिय रहे। कम उम्र में अपनी काबिलियत और समाजसेवा से उन्होंने अलग पहचान बनाई। “स्वर्गीय विजय शाह की 19वीं पुण्यतिथि पर हम उन्हें याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं,” उन्होंने भावुक होकर कहा।
प्रतिमा पर पुष्प अर्पण
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजसेवी शामिल हुए। स्वर्गीय विजय साहू की प्रतिमा पर सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान, भाजपा अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, नवीन साह, राजकांत सिन्हा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जमुना प्रसाद उर्फ मंदूर साव तथा वरिष्ठ नेता सन्नू अग्रवाल सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा में बड़ी उपस्थिति
शोक सभा में प्रमुख रूप से रजनीकांत सिन्हा, नवीन साह, प्रदीप महतो, सुनीत जायसवाल, शिवकुमार साह, पेडू साह, गुमा देवी, श्रवण साह, संजय प्रजापति, राजेश पासवान, बंसत भादर, गोपी साह, अमित साह, कृष्णा साहू, भोज साह सहित अनेक नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
