
कान्हाचट्टी /चतरा : प्रखंड के राजपुर पंचायत अंतर्गत मिसीडीह गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत कार्य में घोर अनियमिता का मामला सामने आया है। कुल 2.90 लाख रुपये की स्वीकृत राशि के बावजूद मात्र 90-95 हजार रुपये का काम पूरा होने का दावा ग्रामीण कर रहे हैं। मरम्मत के नाम पर केवल सतही खानापूर्ति की गई है।ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने कार्यस्थल का निरीक्षण करने की कोशिश की, तो मजदूरों ने ठेकेदार के हवाले से कहा कि “चाहे कोई कुछ भी कहे, यही काम करते रहो”। कार्य में गुणवत्ता की कमी और निर्माण सामग्री में अनियमिता के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार व अधिकारियों की सांठगांठ का भी खुलासा किया।
उच्चाधिकारियों से जांच की मांग
क्रोधित ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने का ऐलान किया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मामले में बीडीओ या अन्य अधिकारियों की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कान्हाचट्टी संवाददाता,नितेश कुमार सिंह
