Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मृतकों के नाम पर राशन वितरण का खेल उजागर, हजारीबाग में सरकारी खाद्यान्न की अवैध निकासी का आरोप
    Hazaribagh News

    मृतकों के नाम पर राशन वितरण का खेल उजागर, हजारीबाग में सरकारी खाद्यान्न की अवैध निकासी का आरोप

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ कई राशन कार्डों में दर्ज सदस्यों की मृत्यु के बावजूद उनके नाम पर लगातार राशन निर्गत किए जाने का आरोप लगा है। इस संबंध में हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि संबंधित राशन डीलरों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन काटकर उसका वितरण किया जा रहा है। यह कृत्य न केवल जन वितरण प्रणाली के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी खाद्यान्न की अवैध निकासी और भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करता है। इससे सरकार को आर्थिक क्षति के साथ-साथ वास्तविक पात्र परिवारों को उनके वैधानिक अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है।
    शाहिद हुसैन ने कहा कि इस प्रकार की अनियमितताएँ प्रशासनिक शिथिलता को उजागर करती हैं और पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने मांग की है कि मृतक सदस्यों के नाम तत्काल प्रभाव से राशन कार्ड से हटाए जाएँ, दोषी राशन डीलरों के विरुद्ध नियमों के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा मृतक परिवार के शेष पात्र सदस्यों को निर्बाध एवं पूर्ण राशन आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन जनहित, पारदर्शिता और शासन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेगा और प्रभावी कार्रवाई करेगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल

    February 3, 2026

    चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप

    February 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.