Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Wednesday, July 9, 2025
Chatra News

Chatra:-घोरीघाट भाजपा मंडल मे भाजपाईयो ने मनाया भाजपा के स्थापना दिवस ।

प्रतापपुर प्रखंड के घोरीघाट भाजपा मंडल मे बुधवार को भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रंजन पासवान के नेतृत्व में एक समारोह आयोजित कर भाजपा के 42 वीं स्थापना दिवस समारोह मनाया ।मौके पर भाजपाईयो ने अपने घरो,दो मंजिला घरो,दरवाजो पर भाजपा का झंडा लगाकर तथा दर्जनो भाजपाईयो के द्वारा घोरीघाट, सिलदाहा बाजार का भाजपा के झंडा लेकर भ्रमण किया तथा लोगो को केन्द्र सरकार के उपलब्धियो को बताया ।कहा कि भाजपा संगठन विश्व मे सबसे बडा संगठन है।मोदी जी के द्वारा किये गये कार्यो व उपलब्धियो ,व पुरे विश्व मे मोदी जी के योगदानो को बताना ही भाजपाईयो का पहला लक्ष्य है।मौके पर रंजन पासवान, अजीत सिंह,रोहित कुमार, संदीप कुमार सिन्हा समेत कई अन्य भाजपाई शामिल थे।

Leave a Response