Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Sunday, October 19, 2025
Chatra News

Chatra:-जोरी भाजपा मंडल में भाजपा के 42 वीं स्थापना दिवस पर निकाली गई शोभा यात्रा ।

चतरा हन्टरगंज प्रखंड के जोरी भाजपा मंडल में बुधवार को भाजपा की 42 वीं स्थापना दिवस के मौके पर भाजपाईयो ने धूमधाम से स्थापना दिवस समारोह मनाया ।जिसका नेतृत्व जोरी भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया ।मौके पर भाजपाईयो ने लाईव के जरीए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन सुना।इसके उपरान्त जोरी भाजपा मंडल के पंचायत स्तर व बुथ स्तर के नेताओ व कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाला।यह शोभा यात्रा जोरी मुख्य चोक से होते हुये काली मंदिर से होते हुये पुरे नगर का भ्रमण कराया गया।तथा इस दौरान भारती जनता पार्टी के जयजयकार किया गया।मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित कई वरिष्ट नेताओ ने भाजपा संगठन को लेकर कई विचार लोगो को दिया ।तथा कहा कि यह संगठन पुरे विश्व मे सबसे बडी व शक्तिशाली है।

Leave a Response