सड़क हादसे में चार लोग घायल, दो पुरुष तथा दो महिलाए। तीन की स्थिति गम्भीर

Chatra : लावालौंग प्रखंड के मैन चौक के समीप केसरी पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम लगभग 6: 45 को भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल और टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर से यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लावालौंग थाना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के द्वारा बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एक को छोड़ कर सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सिमरिया प्रखंड के जबड़ा पंचायत अंतर्गत संदीली गांव की चंपा कुमारी (18 वर्ष), आरती कुमारी (16 वर्ष) तथा दो अन्य 20 वर्षीय युवक शामिल हैं। जो लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र के कटिया पंचायत का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
लावालौंग रिपोर्टर,,मो० साजिद
