गिद्धौर (चतरा):प्रखंड स्थित गर्म जलकुंड बलबल में प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर लगने वाला 10 दिवसीय पशु मेले की डाक सोमवार को संपन्न हो गया। यह डाक प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया था। डाक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह,प्रमुख अनीता यादव,अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल उपस्थित थे। डाक में प्रखंड के विभिन्न पंचायत से प्रतिभागी शामिल हुए।डाक प्रक्रिया के तहत बलबल मंदिर के पुजारी वासुदेव पांडेय ने 79601रुपए की बोली लगाकर मेले का डाक ले लिया।डाक में द्वारी के शशि कुमार गुप्ता,शंभू कुमार प्रजापति व गिद्धौर के बिना दांगी ने भाग लिया। बताया जाता है कि मेले की सरकारी डाक 77769 रुपया रखी गई थी।डाक में 1832 रुपया की अधिक बोली लगी। बताते चलें कि बलबल में मकर संक्रांति के अवसर पर वर्षों से 10 दिवसीय पशु मेला का आयोजन होते आ रहा है। मकर संक्रांति पर झारखंड बिहार के अलावे विभिन्न राज्यों के पशु व्यापारी के साथ-साथ सैलानी पहुंचते हैं। मौके पर सिमरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता,मुखिया जगदीश यादव,सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी, 20 सूत्री सदस्य रामदेव यादव,सुरेश यादव, समाज सेवी बालेश्वर यादव,उमेश गोप,जवाहर लाल अग्रवाल, अजय लाल अग्रवाल के अलावे कई लोग उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

