लावालौंग थाना ने संदीप कुमार यादव और अमलेश यादव को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की दो व्यक्ति जो मोटरसाइकिल से चुकरू जंगल के तरफ से अफीम लेकर कोलकोले के तरफ जाने की तैयारी में है सूचना को सत्यापित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार व थाना प्रभारी बमबम कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम ने चुकरू एवं कोलकोले के बीच झरना टोला के पास वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया इस क्रम में एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति को 500 ग्राम अवैध अफीम के साथ पुलिस ने धर दबोचा साथ ही एक ग्रे कलर का होंडा साइन मोटरसाइकिल दो अलग-अलग कंपनी के मोबाइल फोन जप्त किया दोनों अभियुक्त संदीप कुमार यादव व अमलेश यादव थाना लावालौंग जिला चतरा के रहने वाले है कांड संख्या 15/2023 दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है छापेमारी दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार थाना प्रभारी बमबम कुमार और लावालोंग थाना के सशस्त्र बल शामिल थे
Related Posts
Add A Comment

