Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, May 1, 2025
Chatra News

गौकसी करने वाले तथा गौ मांस खरीद-बिक्री करने के आरोप में 5 गिरफ्तार

चतरा सदर थाना पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर प्रतिबंधित गौ मांस के साथ चार नबालिक सहित प्रतिबंधित मांस खरीद बिक्री करने वाले कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आठ से दस गाय भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार गौ तस्करों में बालो उर्फ एकबाल कुरैशी उम्र 53 वर्ष पिता मो० सफीक 2. अख्तर कुरैशी उम्र 45 वर्ष पिता स्व० रहमान कुरैशी 3. मो० अरबाज उम्र 19 वर्ष पिता मुमताज कुरैशी 4. मो० शाहिद कुरैशी उम्र 54 वर्ष पिता स्व० तबालक सभी सा० खानका मस्जिद लाईन मुहल्ला 5. मो0 अकलीम उम्र 45 पिता स्व० निजामउद्दीन कलाल सा० बिण्ड मुहल्ला शहादत चौक सभी थाना सदर जिला चतरा को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि शहर के खानका मस्जिद रोड़ और कसाई मोहल्ला में प्रतिबंधित गौ मांस की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के आलोक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने शहर के खानका मस्जिद और कसाई मोहल्ला में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान कुछ लोग प्रतिबंधित गौ मांस की खरीद-बिक्री करते पकड़े गए। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि छापेमारी के क्रम में गौकशी के लिए रखे दस मवेशियों को भी बरामद किया। साथ ही गाय का मांस के साथ घटना में प्रयुक्त टांगी, छुरी सहित अन्य समान भी जब्त किया गया है। इस मामले में सदर
थाना कांड सं0-146/2025,दि०-27.04.2025, धारा- 317 (5)/3(5) BNS 2023 एवं 11 Animal Oraualty Act-1960 Sbx 5/12 Jharkhand Bovine Animal Prahibotion & Slaughter Act 2005 के प्राथमिकी दर्ज कर सभी गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा गया,

Leave a Response