
Chatra : झारखंड सरकार में महिला एवं बाल विकास अन्तर्गत 14 से 24 वर्ष की किशोरी-यूवतियों के सशक्तिकरण हेतु चतरा जिले में तेजस्विनी परियोजना में लगी 423 महिलाओं को पिछले 9 माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। जिसके कारण इनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो गई है। संकुल समन्वयक गायत्री देवी ने बताया कि चतरा जिले में 423 महिलाओं के द्वारा जिले में 14 से 24 वर्ष की किशोरियों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। और भी कई तरह के हम लोग द्वारा कार्य किए गए हैं । लेकिन हम लोग को पिछले 9 महीना से मानदेय नहीं मिल रहा है । ऐसे में हम लोग काफी परेशान हैं। आज प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को आवेदन देकर मानदेय भुगतान की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर दो दिनों के अंदर उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा । कहा कि महिलाओं के द्वारा गांव गांव में जाकर युवतियों को जागरूक करने की काम करती थी।
