चतरा गिद्धौऱ प्रखंड मुख्यालय के कौलेश्वरी मंदिर परिषर में रविवार को 1996 बैच के सहपाठियों ने मिलन समारोह का आयोजन किया.1996 बैच के पूर्ववर्ती छात्र सत्येंद्र कुमार कुशवाहा,सन्तन पांडेय,रामदेव यादव व अमरनाथ कुमार कुशवाहा की पहल पर मिलन समारोह का यह कार्यक्रम आयोजित कि गई इसमें लगभग दो दर्जन से अधिक सहपाठी शामिल हुए.
कार्यक्रम में उनके दिनों के शिक्षक देवचरण दांगी,भुनेश्वर पांडेय व हाईस्कूल के लिपिक नागेश्वर राम दांगी भी शामिल हुए.पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं ने पहले माला पहनाकर,इसके बाद अंगवस्त्र देकर व चरण स्पर्श कर अपने गुरूजनों का आशीर्वाद लिया.साथ ही तीन साथियों के असमय निधन पर शोक भी जताया.कार्यक्रम में अनुभव साझा करते सत्येंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि,25 वर्षों के बाद स्कूली दिनों की याद ताजा हो गई.एक साथ पढ़ कर निकले साथी सरकारी सेवा,व्यवसाय,कृषि व अन्य क्षेत्रों से जुड़े हैं.उन्होंने एक दूसरे को मदद करने की बात कही.कार्यक्रम को व्यवसायी अमरनाथ कुमार कुशवाहा,व्यवसायी रामदेव यादव,शिक्षक मनोज कुमार दांगी,रूपा कुमारी,रीता कुमारी समेत कई ने किया.गुरुजनों ने भी अपने पूर्ववर्ती छात्रों के जीवन मे और बेहतर करने की कामना की.इसके बाद सबों ने एक साथ मिलकर वनभोज का लुत्फ उठाया.साथ ही हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही.कार्यक्रम में सुरेश दांगी,तीरथ साव,ब्रह्मदेव यादव,चंद्रदेव दंगी,ब्रजेश कुमार सिन्हा समेत कई उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

