चतरा जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव संजीत मिश्रा के बताए अनुसार रामगढ़ जिले में आयोजित 22 वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता जो कि 3 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित है में चतरा जिले से 8 खिलाडियों कक चयन हुआ यह चयन पिछले माह दिसम्बर चतरा जिले में आयोजत 2nd झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हुआ था। इन खिलाड़ियों को जनवरी माह में रामगढ़ जिले में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल,रामगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सगुन कुमारी, मनीषा कुमारी, रमाशंकर कुमार, अंबुज कुमार, ओम सिद्धार्थ, जुल्फिकार, विशाल कुमार, श्रवण रवि, साथ हीं कोच में बैधनाथ कुमार साथ गए है।
इस टीम को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा श्री अविनाश कुमार ने आशीर्वचन देकर विदा किए। टीम रवानगी के पूर्व चतरा जिला टेबल टेनिस संघ चतरा के पदाधिकारी गण में अध्यक्ष सय्यद एजाज अहमद, संरक्षक मो. जमालुदीन, विकाश कुमार केशरी, कुमार विवेक, सचिव संजीत मिश्रा, संयुक्त सचिव सूरज कुमार, सूर्यप्रकाश सिन्हा, अभिजीत सिन्हा,कोषाध्यक्ष मो. हेलाल अख़्तर,देवानंद कुमार, साथ हीं मौके पर प्रदीप कुमार, सचिन्द्र पासवान,जुगल कुमार मीडिया प्रभारी दीपक कुमार/गुड्डू सोनी जी के साथ अभिभावक गण मौजद रहे एवं टीम को शुभकामनाएं देकर विदा किये।


