गिद्धौर (चतरा): प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्यों ने गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझगांवां तरी, का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में अव्यवस्था को देखकर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय के बच्चे जमीन पर जैसे तैसे बैठकर मध्यान भोजन कर रहे थे।जिस पर सदस्यों ने उपस्थित शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई।व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। बताया गया कि विद्यालय में 384 छात्र-छात्राओं का नामांकन है।परंतु गुरुवार को महज 47 बच्चे उपस्थित थे। ऐसे में शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।जबकि मध्यान्ह भोजन में बनाए गए दाल सब्जी निम्न क्वालिटी की थी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान,उपाध्यक्ष रामदेव यादव,सदस्य कुदुश आलम,मनोज कुमार वर्मा सहित अन्य थे।
गिद्धौर :-कुदूस आलम


