Chatra :-डाढा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद की सेविकाओं और सोमा उरांव विद्यालय के बच्चों द्वारा पंचायत में पोषण रैली निकाली गई,बता दें की 20 मार्च से चल रहे पोषण पखवाड़ा के तहत आज डाढा पंचायत में पिरामल फाउंडेशन की दीपांशी निगम द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र डाढा 2 पर स्थानीय स्तर पर पाए जाने मोटे अनाजों से रंगोली बना कर लोगो को जागरूक किया गया तथा पोषित भोजन की आवश्यकता पर चर्चा हुई। कार्यक्रम इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन की दीपांशी निगम ने बताया कि भारत में अब गेहूं की जगह मोटे अनाजों को खाना पसंद किया जा रहा है वहीं कई लोग इसे पूरी तरह से त्याग चुके हैं लेकिन, उन्हें शायद इसके फायदों के बारे में नहीं पता। सबसे खास बात यह है कि ये अनाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की फेवरेट डाइट में भी शामिल हैं। इस बारे में उन्होंने कई मौकों पर बताया भी है। इस अवसर पर महिलाओं ने सही पोषण को समझने के लिए सांप सीढी खेल को भी खेला, जिसमे उन्हें खेल खेल में ही बहुत सी जानकारियां मिली। मोटे अनाज कहे जाने वाले ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू में मिनरल, विटामिन, एंजाइम और इन सॉल्युबल फाइबर के साथ-साथ मैक्रो और माइक्रो जैसे पोषक तत्व भी भारी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा मोटे अनाजों में बीटा-कैरोटीन, नाइयासिन, विटामिन-बी6, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जस्ता जैसे खनिज लवण भी पाए जाते हैं। महिलाओं एवम ग्रामीणों को जागरूकता कार्यक्रम काफी रोचक और ज्ञानवर्धक लगा। कार्यक्रम में डाढा समाजसेवी अनिल मिंज, पंचायत सचिव ए के चौबे, आंगनवाड़ी डाढ़ा 2 की महिला पर्यवेक्षिका सरस्वती देवी, आंगनवाड़ी की सेविका सुनीता देवी के साथ ही पंचायत की अन्य सेविकाएं रीता कुमारी, जयंती देवी, सांती बाड़ा, विद्यालय के छात्र- छात्राएं, पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि दीपक मिश्रा, दीपांशी निगम, उपस्थित महिलाए साक्षी कुमारी, गीता, ललिता, सुमन, अंशु, सरिता, चेतिया, शोभा आदि ने अपनी सहभागिता दिखाई।
Related Posts
Add A Comment

