Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Sunday, October 19, 2025
Chatra News

20 सूत्री कार्यान्वयन समिति ने आधा दर्जन आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण कई अनियमितताएं हुवी उजागर

गिद्धौर (चतरा):प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्यों ने शनिवार को आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान कर रहे थे। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में भारी अनियमितता उजागर हुई।सदस्यों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पांडेबागीभाग-दो कोड 154,सिमर टोला के निरीक्षण में उपस्थिति पंजी में बच्चो की कुल नामांकन 30 पाया गया।जिसमें सभी बच्चों की उपस्थिति दर्ज था।परंतु उपस्थित मात्र एक बच्चा था।हालंकि सेविका व सहायिका उपस्थित थे।इस प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र सलगा की जांच किया गया। जहां एक भी बच्चे उपस्थित नहीं थे। यहां पर भी सेविका व सहायिका उपस्थित थे।आंगनबाड़ी केंद्र कटघरा में 30 में मात्र छह बच्चे उपस्थित थे।सेविका रीता देवी सहायिका प्रतिमा कुमारी उपस्थित थे। यहां खाना में खिचड़ी दिया गया था।जो असंतोष जनक था।इसके साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्र डढुवा का जांच किया गया। यहां 40 बच्चो में मात्र 8 बच्चे उपस्थित थे। यहां सेविका प्रभा कुमारी अनुपस्थिति थी।केंद्र में नामांकन व उपस्थिति पंजी नहीं पाया गया।खाना भी असंतोषजनक था। जिसके पश्चात मॉडलआंगनबाड़ी केंद्र रुपीन की जांच किया गया यहां बच्चे का नामांकन 41 बताया गया।परंतु उपस्थित बच्चे की संख्या शून्य थी।सेविका माया यादव उपस्थिति पंजी घर से नहीं लेकर आई थी।इस क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपीन की भी जांच किया गया।निरीक्षण में 20 सूत्री उपाध्यक्ष रामदेव यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह 20सूत्री सदस्य महावीर दांगी,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य मनोज कुमार वर्मा शामिल थे।

Leave a Response