गिद्धौऱ(चतरा):थाना क्षेत्र के जपुआ बलरी मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम में एक अनियंत्रित बाइक ने एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दिया था। जिससे वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की तप्रता से घायल वृद्ध व्यक्ति को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान वृद्ध यक्ति की मौत हो गयी।मौत की खबर सुन परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया।वृद्ध व्यक्ति गिद्धौऱ के सिमरमुहल्ला के 65 वर्षीय केशो महतो है।केशो महतो प्रखण्ड 20 सूत्री सदस्य व वार्डसद्स्य संजय दांगी के पिता है।वृद्ध व्यक्ति के अंतिम संस्कार गुरुवार को धोबिनयां समशान घाट पर किया गया।अंतिम संस्कार में 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद पासवान,भाजपा मंडल अध्यक्ष किपिल कुमार,समाजसेवी निरंजन दांगी,रंजन कुमार,मुखिया निर्मल देवी,प्रमोद मेडिकल सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल थे।
संवाददाता,कुदुस आलम


