गिद्धौर(चतरा): प्रखंड के 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्यों के द्वारा बुधवार को प्राथमिक विद्यालय पांडेयबागी,पांडेयटांड का निरीक्षण किया।निरीक्षण दल का नेतृत्व 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान कर रहे थे।निरीक्षण के क्रम में मध्याह्न भोजन में सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके साथ साथ मध्य विद्यालय बरटा का भी जांच किया गया। जहां पाया गया कि अध्यक्ष और संजोजिका के बीच विवाद के कारण पैसा की निकासी नहीं हो रहा है। जिसके कारण मध्याहन भोजन बच्चे को अच्छा से नहीं मिल पा रहा है।समिति के सदस्यों में विद्यालय के अध्यक्ष और संजोजिका बदलने की मांग किया। ताकि बच्चे को खाना अच्छा से मिल पाए।मौके पर उपाध्यक्ष रामदेव यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य महावीर दांगी,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा,सदस्य जीतू कुमार,संजीव कुमार उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

