Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 24, 2025
Chatra News

20 सुत्री अध्यक्ष ने किया विद्यालय का निरीक्षण

 गिद्धौर(चतरा)प्रखंड मुख्यालय के राजकीयकृत मध्य विद्यालय गिद्धौर में शुक्रवार को 20 सूत्री अध्यक्ष बिनोद पासवान,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने औचिक निरीक्षण किया।इस क्रम में विद्यालय के बच्चे विद्यालय परिसर में कक्षा छोड़ बाहर घूमते व खेलते नजर आए जिससे सदस्यों ने नाराजगी ब्यक्त किया।साथ ही 20 सूत्री सदस्यों ने बच्चों के क्लास रूम में जा कर विद्यालय बच्चों से पूछ ताछ कर जानकारी जुटाई। इस दौरान सदस्यों ने मध्यान भोजन की भी जांच कीया।मध्यान भोजन में गुणवत्ता की कमी देख विद्यालय प्रधानध्यापक को मध्यान भोजन की गुणवत्ता पूर्ण रूप से सुधार करने का निर्देश दिया है। साथ ही विद्यालय प्रधानध्यापक को विद्यालय बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का निर्देश देते हुए कहा कि लगातार शिकायत मिल रहा है कि विद्यालय शिक्षक मोबाइल व अपने मे व्यस्त रहते है।जिसके वजह से बच्चे बाहर में खेलते रहते है।निरीक्षण में 20 सूत्री सदस्य रामदेव यादव,वार्ड सदस्य कैलाश दांगी,पूर्व उपमुखिया सुरेश राणा शामिल थे।

 संवाददाता कूदुस आलम 

Leave a Response