Chatra :-गिद्धौर पुलिस ने 20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया हैं सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी के गिद्धौर थाना क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर खरीद बिक्री की जा रही है सूचना को सत्यापित कर गिद्धौर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगपुर पत्थलगड़ा पथ पर बिना नंबर प्लेट के सुपर स्प्लेंडर पर सवार दो व्यक्ति को रोक कर जांच की गई जांच के क्रम में अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुआ दोनों व्यक्ति से पूछताछ की गई जिसकी निशानदेही पर पुरानाडीह जंगल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार की गई जांच के क्रम में अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुआ अवैध ब्राउन शुगर खरीद बिक्री के आरोप में विक्रम कुमार मेहता,अमित कुमार मेहता, प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट तथा कांड संख्या 25/23 दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से कुल 20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट, एक इलेक्ट्रॉनिक माप तौल मशीन, तीन मोबाइल व कुल 9550 रुपए बरामद किया गया उक्त छापेमारी दल में पु0अ0नि0 मनोज कुमार पाल थाना प्रभारी गिद्धौर थाना,गिद्धौर अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक, आO / 158 पंकज कुमार,आ0 / 407 बब्लु अंसारी शामिल थे
Related Posts
Add A Comment

