चतरा सदर थाना पुलिस ने एक युवक को दो अवैध पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार इस मामले मे जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी के शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में एक युवक ने अपने घर में छिपाकर एक देसी पिस्टल एक देसी कट्टा साथ ही एक 9 एमएम का जिंदा गोली छिपा कर रखा है अशोक राणा अपने दोस्तों के साथ एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था सूचना को सत्यापित करते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर से सटे डाढ़ा गांव से अशोक राणा को हथियार समेत गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देसी पिस्टल एक देसी कट्टा एक 9 एमएम का जिंदा गोली और एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन जब किया गया छापेमारी दल में एसडीपीओ अविनाश कुमार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस अवर निरीक्षक कौशल कुमार सिंह और सदर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे
Related Posts
Add A Comment

