
चतरा। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बलबल मंदिर से दान-पेटी तोड़कर हजारों रुपये उड़ा ले गए दो चोरों को पुलिस ने महज 5 दिन में दबोच लिया। हजारीबाग से बाइक पर चोरी करने आए इन युवकों के कब्जे से ड्रीम युगा बाइक, ताला काटने वाली आरी, दो मोबाइल और 1050 रुपये बरामद हुए।16 दिसंबर को हुई चोरी के मामले में गिद्धौर थाना में कांड संख्या 104/25 धारा 305/334(1)/3(5) BNS दर्ज हुआ था। एसपी चतरा के निर्देश पर 21 दिसंबर को गठित छापामारी दल ने दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि ये पैसे चोरी के उनके हिस्से हैं। दोनों अपने साथी के साथ हजारीबाग से बलबल मंदिर पहुंचे थे।गिरफ्तार आरोपी सत्यम कुमार (19 वर्ष), पुत्र अमलेश सिंह, निवासी देवरिया नगवा,यशवंत कुमार (19 वर्ष), पुत्र संतोष यादव, निवासी दिभा मोहल्ला, थाना सदर, चतरा का रहने वाला है गिरफ्तार अभियुक्त का पिछला क्राइम रिकॉर्ड: सदर थाना कांड 313/25 (26.09.25), धारा 305/334(2) BNS। छापामारी दलथाना प्रभारी गिद्धौर प्रभारी शिवा यादव, विद्यानंद शर्मा गिद्धौर थाना सशस्त्र बल शामिल थे,पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।
