Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा प्रेस क्लब के सदस्यता के लिए 173 पत्रकारों ने खरीदा प्रपत्र
    Chatra News

    चतरा प्रेस क्लब के सदस्यता के लिए 173 पत्रकारों ने खरीदा प्रपत्र

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा प्रेस क्लब के गठन को लेकर बीते 8 फरवरी से शुरू किया गया सदस्यता प्रपत्रों की बिक्री का आज आखिरी दिन था। अंतिम दिन जिले भर के 28 पत्रकारों ने सदस्यता के लिए प्रपत्रों की खरीदारी किया। इस तरह कुल मिलाकर 173 पत्रकारों ने प्रेस क्लब की सदस्यता लेने के लिए प्रपत्रों की खरीदारी की। सदस्यता प्रपत्रों की बिक्री के लिए आठ पत्रकारों की तदर्थ कमिटी का गठन किया गया था। जिसमें विपिन कुमार सिंह, सूर्यकांत कमल, रवि कुमार, अलख सिंह, सुनील कश्यप, मो शाहफहद, रुपेश सिंह व गौतम सिंह शामिल थे। कमेटी के सदस्यों ने 8 से 15 फरवरी तक सुबह 11:00 से लेकर शाम 3:00 तक आईपीआरडी कार्यालय परिसर में उपस्थित रहकर पर सदस्यता प्रपत्रों की बिक्री किया। यहां बताते चले कि पत्रकारों की सहूलियत को देखते हुए तदर्थ कमेटी के सदस्यों ने रविवार तथा सरस्वती पूजा की छुट्टी के दिन भी प्रपत्रों की बिक्री कर क्लब में अधिक से अधिक पत्रकारों को शामिल कर प्रेस क्लब को मजबूत व शशक्त बनाने के उद्देश्यों पर काम किया। शहर मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकार नौशाद आलम, जुल्कर नैन, ठाकुर धीरेंद्र, दिनबंधु, प्रवीण रस्तोगी, चंद्रेश शर्मा, अजीत सिंहा, सतेंद्र मित्तल, संजय कुमार, अजय चौरसिया, सोनू भारती, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार सिंह, लकी सहित अन्य सभी पत्रकारों ने आईपीआरडी में अपना बहुमुल्य समय देकर ना सिर्फ तदर्थ कमिटी का हौंसला अफजाई किया बल्कि सदस्यता के लिए चलाए जा रहे हैं इस अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाई। स्क्रुटनी के बाद जारी होगी प्रेस क्लब के सदस्यों की सूची प्रेस क्लब के सदस्यता के लिए प्रपत्रों की बिक्री की तिथि समाप्त होने के बाद अब आए प्रपत्रों की स्क्रूटनी होगी। तदर्थ कमेटी के लोग 17 फरवरी को स्क्रुटनी के लिए बनाए गए सदस्यता समीक्षा समिति को आए प्रपत्र सौंप देंगे। इसके बाद सदस्यता समीक्षा समिति प्रपत्रों की जांच करेगा। इसमें प्रेस क्लब के सदस्य के लिए मापदंड पूरा करने वाले पत्रकारों को प्रेस क्लब की सदस्यता के लिए चुना जाएगा। जबकि मापदंड पूरा नहीं करने वाले पत्रकारों के आवेदन प्रपत्र को निरस्त करने का अधिकार समिति के पास होगा। स्क्रुटनी के बाद पत्रकारों की फाइनल सूची तैयार होगी। इसके बाद सूची में शामिल पत्रकार 500 शुल्क देकर प्रेस क्लब का सदस्य बनेंगे। प्रेस क्लब का सदस्य बनने वाले पत्रकार ही प्रेस क्लब के चुनाव में चुनाव लड़ पाएंगे तथा वोट देने के लिए योग्य माने जाएंगे। प्रेस क्लब का सदस्यता पूरा होने के बाद चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    March 25, 2026

    Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

    March 25, 2026

    Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.