चतरा पुलिस 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को रमकुंडा फुटबॉल मैदान के पास से गिरफ्तार किया यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार ने अपने प्रेस वार्ता में दी उन्होंने कहा कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि रमकुंडा फुटबॉल मैदान के पास तीन व्यक्ति ब्राउन खरीद बिक्री कर रहा है सूचना को सत्यापित करते हुए प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने की कार्रवाई। थाना क्षेत्र के रामटुंडा फुटबॉल मैदान से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते दोनों तस्कर देवकांत दांगी और मो.परवेज हुए हैं गिरफ्तार। करीब पौने दो लाख रुपये का 17 ग्राम ब्राउन शुगर, विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन व तस्करी में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल जप्त किया गया गिरफ्तार अभियुक्त पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Related Posts
Add A Comment

