चतरा :- कुंदन थाना क्षेत्र के ग्राम सिकीदाग मे 16 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार! अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक कुमार प्रियदर्शी ने अपने प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए कहा कि चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी के नभोली गंझू अपने घर में अवैध अफीम खरीद बिक्री करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में रखा हुआ है। सूचना को सत्यापित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंदा थाना क्षेत्र ग्राम सिकीदाग मे नभोली गंझू घर छापेमारी की जहाँ से 16 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ नभोली गंजू को भी गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त पर कुंदा थाना में कांड संख्या-17/2023 दिनांक- 06.03.2023, धारा-15/18/21/22/25 (A)/27 (A)/29/30 NDPS Act के अन्तर्गत दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया एवं कांड में संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध अनुसंधान एवं सघन छापामारी की जा रही है। छापेमारी गठित टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक कुमार प्रियदर्शी!पु०अ०नि० – सह – थाना प्रभारी कुन्दा परमानन्द कुमार मेहरा ।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के अंगरक्षक व थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
add a comment