गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय के जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में 25 दिसंबर को जिला स्तरीय 11वीं एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।यहआयोजन जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में किया जा रहा है।चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता करेंगे। प्रतियोगिता में जिले भर के अंडर 14,16,18 व 20 के बच्चे बच्चियां भाग लेंगे। विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे।इसकी जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सह सचिव प्रेम राणा ने दिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज का फोटो लाना अनिवार्य है। जिनका रजिस्ट्रेशन शनिवार को किया जाएगा।
संवाददाता कुदूस आलम

