चतरा:- प्रतापपुर प्रखंड के 10+2 उच्च विद्यालय के 9 वीं ,10 वीं,11 वीं एवं 12 वीं कक्षा के लगभग 50 छात्रो को शैक्षणिक भ्रमण के लिए सोमवार को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सतेन्द्र पासवान, प्राचार्य कृष्ण कुमार दूबे व शिक्षको ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया ।सभी छात्र आटी/ आटीज व अन्य छात्र कुन्दा मठ के लिए गये।जहां पर शिक्षको के द्वारा छात्रो को कुन्दा मठ,कुन्दा के राजा के किला समेत कई ऐतिहासिक जानकारियां दी गई ।मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार दूबे,वोकेशनल प्रशिक्षक मुकेश कुमार यादव, विश्वजीत कुमार, असर इक्बाल ने कुन्दा के महादेव मठ,कुन्दा राजा, राजा व विदेशी शासको के बीच भीषण युद्ध ,सहित कुन्दा के कई दर्शनीय स्थल, नदियां,झरने,पर्वत,जंगल का भ्रमण कराते हुये जानकारी दी गई।भ्रमण के मौके पर छात्रो ने जंगल ,पर्वत,नदियां झरने देखकर आकर्षित हुये तथा मनोरंजन किया ।छात्रो ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण मे कई ऐतिहासिक जानकारी दी गई,जिसे जीवन मे भूलाया नहीं जा सकता।
प्रतापपुर, विकास कुमार

