गिद्धौर (चतरा):प्रखंड के गर्म जल कुंड स्थल बलबल में प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाला 10 दिवसीय पशु मेला का डाक 9 जनवरी को प्रखंड कार्यालय में आहूत किया गया है।डाक सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। सरकारी डाक 77769 रुपया रखी गई है।डाक में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को भाग लेने की अपील की गई है।इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने दिया।बीडीओ ने बताया कि इसकी सूचना सभी जनप्रतिनिधियों को भी दे दी गई है।
संवाददाता कुदूस आलम

