प्रतापपुर थाना परिसर मे बुधवार को प्रखंड मे होली एवं शब- ए – बरात पर्व पुरे हर्सोल्लास, शांति व सौहार्द वतावरण मे मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता सीओ जुल्फिकार अंसारी व बीडीओ मूरली यादव ने संयुक्त रूप से किया ,वही संचालन पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने किया ।मौके पर बैठक मे विभिन्न क्षेत्रो से आये हुये दोनो समुदाय के समिति के सदस्यो,ग्रामीणो, जनप्रतिनीधियों व ग्रामीणो को होली पर्व मनाये जाने को लेकर विचार लिया गया ।उपस्थित दोनो समुदाय के लोगो ने होली पर्व मनाने व आने वाली कई बाधाओ के विषय मे बारी बारी से अपना विचार दिया।साथ ही आपसी भेदभाव भूलाकर भाई चारे के साथ होली पर्व मनाने का संकल्प लिया । मौके पर सीओ जुल्फिकार अंसारी बीडीओ मूरली यादव, वनक्षेत्र पदाधिकारी आर बी पासवान, समाजसेवी भोला प्रसाद, मिस्टर आलम अशर्फी, विक्रम कुमार यादव,जिप प्रतिनीधि संतोष कुमार राणा ने बताया कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है।उन्होने उपस्थित लोगो से होली के त्योहार को शांति,सौहार्द, आपसी मेलमिलाप व भाईचारगी ,आपसी भेदभाव को भूलाकर मनाने की बात कही ।साथ ही पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने लोगो को सचेत किया है कि पर्व के अवसर पर हुडदंग व सौहार्द बिगाडने वाले,गलत मेसेज व अफवाह फैलाने वाले ,होली के अवसर पर लोगो को ठेस पहुंचाने वाले गीत,संगीत बजाने वालो पर पुलिस पैनी नजर बनाये हुये हैं ,पकडे जाने पर कारवाई के साथ दंडित किया जाएगा ।बताया कि होली पर्व पर जोर जबरदस्ती रंग व अबीर लोगो को लगाने से बचे,लोगो को ठेस नही पहुचायें।बता दे कि होलिका दहन 7 मार्च व होली 8 मार्च को मनाया जाएगा।बैठक के मौके पर कांग्रेस नेता प्रमिल कुमार, एसआई सत्यवान कुंभकार,एसआई नितय चन्द्रा शाहा,बभने मुखिया संगीता देवी, मुकेश सिंह,पूर्व मुखिया हेब्जूरहमान, सलाउद्दीन खान,मुखिया सुरेश पासवान, अमरेश सिंह,मुखिया प्रतिनीधि कासिफ रजा,मोती पासवान,रबिन्द्र कुमार राबो, सन्मुख यादव, राजद अध्यक्ष खेदू यादव, मोजिब ईमाम झामूमो के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, आनंदी साव,बिनोद यादव,सुर्यदेव यादव, जवाहर यादव,बौध यादव,संदीप कुमार झूरी,कमलेश यादव,अशोक यादव,बीरेन्द्र यादव,अविनाश कुमार, समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो के ग्रामीण मौजूद थे।
प्रतापपुर, विकास कुमार

