गिद्धौर (चतरा): सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा एक अनूठी पहल की गई। हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया।जबकि बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों को अंतिम चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रही है।शनिवार को इसका असर साफ देखने को मिला। कई वाहन चालक हेलमेट पहन कर वाहन चला रहे थे। वहीं कुछ चालकों द्वारा बगैर हेलमेट के वाहन चलाया जा रहा था। प्रशासन द्वारा हेलमेट पहनकर चलने वाले चालकों को गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया। जबकि बगैर हेलमेट व लाइसेंस के चलने वाले चालकों को चेतावनी दिया गया।वहीं दूसरी तरफ चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों से भी सीट बेल्ट लगाने की अपील किया गया।इस अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।
संवाददाता कुदूस आलम

