कुंदा :- श्री राम के परम भक्त माता शबरी पूजा 26 फरवरी रविवार को कुन्दा यज्ञ मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रखण्ड क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल में माता शबरी की स्थापित प्रतिमा का श्रद्धा व विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया। वही माँ शबरी पूजा के उपलक्ष पर भुइयां समाज मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे भुइयाँ समाज बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सिंटू भारती मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों को बारी-बारी से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कुन्दा पंचायत स्थानीय मुखिया मनोज साहू, ,नवादा पंचायत मुखिया भरत यादव ,मुखिया प्रतिनिधि विनोद साहू, अम्बिका सिंग भोक्ता, सतेंदर गुप्ता,रंजीत भारती, उपेन्दर भोक्ता व भुइँया समाज के सम्मानित गणमान्यजनों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वही कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा ,संगठन, नारी सशक्तिकरण,नशामुक्ती,बालविवाह समेत विभिन्न पहलुओं पर परिचर्चा करते हुए समाज को मजबूत करने पर जोर दिया। मौके पर गढ़वा के कलाकारों के साथ चर्चित कॉमेडी विनेशर चाचा ने अपने टीम के सदस्यों के साथ एक से बढ़कर एक कॉमेडी कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।वही कार्यक्रम का सफल संचालन को लेकर भुइँया समाज जिला अध्यक्ष उमेश भारती, प्रखंड अध्यक्ष संजय भारती ,प्रखंड सचिव लालमोहन भारती, प्रमुख कमला देवी ,जिला प्रभारी जयराम भारती, युवा प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र भारती ,प्रखंड संयोजक इंद्रदेव भारती, मीडिया प्रभारी अजीत भारती,अमलेश भारती,चनेर भारती, बसंत भारती ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कुंदा, रंजीत शौंडिक

