चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के द्वारी पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ओबारिडीह में पदस्थापित सहायक अध्यापक अशोक कुमार 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने के पश्चात रविवार को विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में जिप सदस्य अनीता देवी,प्रमुख अनीता यादव,मुखिया जगदीश यादव के साथ सहायक अध्यापक सहित ग्रामीण उपस्थित थे। सेवानिवृत्त होने के पश्चात उन्हें साल व वस्त्र देकर विदाई दिया गया।जबकि उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। बताया जाता है कि अशोक 2006 से इस विद्यालय में अपनी सेवा देते आ रहे थे।उन्होंने अपने 16 वर्ष 10 माह 7 दिन की अपनी सेवा में विद्यालय के विकास में अहम भूमिका निभाई है।मौके पर समाज सेवी बालेसर यादव, जवाहरलाल अग्रवाल, सीआरसी अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव,संजय कुमार दांगी,अमरेश कुमार दांगी,कल्याणी कुमारी सहित छात्र-छात्राएं व जनप्रतिनिधि समेत ग्रामीण उपस्थित थे
संवाददाता कुद्दूस आलम