चतरा:-प्रतापपुर प्रखंड के बभने पंचायत अन्तर्गत बिरमातकुम गांव मे शुक्रवार को जी- 190 बटालियन सीआरपीएफ के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया ।यह आयोजन सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेट मनोज कुमार के निर्देश पर आयोजित किया गया ।जिसमे जी 190 बटालियन के कंपनी कमांडर मनीष कुमार ( सहायक कमांडेट)की देख रेख में सिविक एक्शन प्रोग्राम को संपन्न किया गया ।जिसमे गरीब ग्रामीणों को कंबल,कडाही व बच्चो को खेल कूद समाग्री का वितरण किया गया ।तथा उनके स्वास्थय की जाच किया गया ।बता दे कि बिरमातकुम वही गांव है जहां पर सीआरपीएफ जवानो का नक्सलियो के साथ मुटभेड हुई थी।सीआरपीएफ ने बताया कि वे हमेशा लोगो को मदद करने तथा लोगो को जागरूक करने का प्रयास करती है।मौके पर सीआरपीएफ के जवान,मुखिया संगीता देवी,अविनाश कुमार व गरीब ग्रामीण मौजूद थे।
प्रतापपुर :- विकास कुमार

